Madhubani News : हिंदी भाषा हमारे विचार, भावना व पहचान की है अभिव्यक्ति : डीएम

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : हिंदी भाषा हमारे विचार, भावना व पहचान की है अभिव्यक्ति : डीएम

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा व राष्ट्रीय एकता की सशक्त कड़ी है. यह केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और पहचान की अभिव्यक्ति है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा व राष्ट्रीय एकता की सशक्त कड़ी है. यह केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और पहचान की अभिव्यक्ति है. बिहार में राजभाषा के रूप में हिंदी सरकारी कामकाज की आधारभूत भाषा है. इसलिए आवश्यक है कि हम सभी अपने दैनिक कार्यों और प्रशासनिक दायित्वों में गर्वपूर्वक हिंदी का प्रयोग करें. डीएम ने कहा कि हम यह संकल्प लें कि हम हिंदी को सम्मान दें, इसे आत्मविश्वास के साथ अपनाएं और नई पीढ़ी तक इसकी शक्ति पहुंचाएं. यही हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन