हनुमान आराधना महोत्सव आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 10:51 PM
प्रखंड के रैमा गांव स्थित वार्ड 10 में जन कल्याण के लिए हनुमान आराधना महोत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया
मधवापुर. प्रखंड के रैमा गांव स्थित वार्ड 10 में जन कल्याण के लिए हनुमान आराधना महोत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया. महंथ गिरिधारी महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ जमी थी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हनुमान आराधना में भाग लेने व इसका श्रवण करने से सभी कष्टों का हरण हो जाता है. संकीर्तन मंडली में व्यास रामश्रेष्ट राम, राम भजन ठाकुर, ललित यादव इत्यादि शामिल थे जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार के कर्णप्रिय धुनों को सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो रहे थे. आराधना से संपूर्ण गांव का वातावरण गुंजायमान था. भोगेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा आयोजित इस महोत्सव के दौरान राघवेंद्र कुमार, राजन भास्कर, कुमारी सविता भास्कर, राजेश दिवाकर, रंजना दिवाकर, चांदनी कुमारी, अंजनी कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










