विद्यालय अध्यापक आज करायें थंब इंप्रेशन का सत्यापन
टीआरई वन सप्लीमेंट्री के कार्यरत शिक्षक एक मई को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में अपने थंब इंप्रेशन का सत्यापन करा सकते हैं.
मधुबनी. टीआरई वन सप्लीमेंट्री के कार्यरत शिक्षक एक मई को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में अपने थंब इंप्रेशन का सत्यापन करा सकते हैं. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि एक मई को टीआरई वन सप्लीमेंट्री के कार्यरत शिक्षक अपने प्रधानाध्यापक के साथ सुबह के 10 बजे से दिन के 4 बजे तक डीईओ कार्यालय में उपस्थित होकर अपने थंब इंप्रेशन का सत्यापन करा सकते हैं. सभी विद्यालय अध्यापकों को मूल प्रवेश पत्र, औपबंधिक नियुक्त पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए