ePaper

Madhubani News : कवि गोष्ठी में बही काव्य रस की धारा

Updated at : 02 May 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : कवि गोष्ठी में बही काव्य रस की धारा

कवि गोष्ठी पंकज सत्यम की अध्यक्षता सह-संयोजक उदय जयसवाल के कुशल संचालन में आयोजित हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. प्रो. जेपी सिंह के आवासीय परिसर में कवि गोष्ठी आयोजित की गयी. संयोजक प्रो. सिंह के निर्देशन व प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल के कुशल प्रबंधन में स्वचालित कवि गोष्ठी पंकज सत्यम की अध्यक्षता सह-संयोजक उदय जयसवाल के कुशल संचालन में आयोजित हुई. पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए भारतीय पर्यटकों को समर्पित अप्रैल माह की कवि गोष्ठी में अक्षय तृतीया की शुभकामना के साथ शुरू हुई. समीक्षा डॉ. विनय विश्वबंधु ने की. गोष्ठी की शुरुआत कवि शिव नारायण साह की रचना युद्ध होना जरूरी है से हुई. कवि दयानंद झा दहशतगर्दों की कमर तोड़ दो आतंकवाद को ललकारती रचना ने सभी में जोश भर दिया. कवि गोष्ठी में ज्योति रमण झा, प्रो. नरेंद्र नारायण सिंह निराला, रेवतीरमण झा, सुभाष चंद्र झा सिनेही, ऋषिदेव सिंह, शक्ति नारायण ठाकुर, डॉ. विनय विश्वबंधु, भोलानंद झा, चंडेश्वर खां की रचनाएं खूब सराही गयी. उदय जायसवाल, डॉ. कुसुम कुमारी, मुकेश चंद, स्नेहा किरण, पंकज सत्यम की कविता ने सभी का मन मोह लिया. दयानंद झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. अंत में पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गये भारतीयों को श्रद्धांजलि दी गई. कवि गोष्ठी में देर रात तक काव्य रस की धारा बहती रही. जिसका लोगों ने भरपूर आंनद लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन