Madhubani News : विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज

बिजली विभाग सुखेत गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की. दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये.

विज्ञापन

झंझारपुर. बिजली विभाग सुखेत गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की. दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये. दोनों पर 2 लाख 10 हजार 767 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. दोनों पर विभाग के कार्यपालक सहायक ने झंझारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया कि सुखेत पंचायत के बलियार गांव वार्ड 3 निवासी अजय कुमार प्रसाद की पत्नी मंजू देवी का व्यवसायिक कनेक्शन 59 हजार 396 रुपये बकाया रहने के कारण 15 जुलाई को डिस्कनेक्ट कर दिया गया था.

छापेमारी के समय विद्युत कनेक्शन जारी था. दूसरी छापेमारी सुखेत गांव के शिवकुमार महतो के यहां हुई. बाइपास कनेक्शन कर बिजली जलाई जा रही थी. 34015 का जुर्माना किया गया. कार्यपालक सहायक ने बताया कि कल 2,10,767 रुपये विद्युत क्षति की प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आवेदक के आलोक में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन