Madhubani News : मछधी गांव के डीलर पर चावल, गेहूं गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मछधी गांव के डीलर पर चावल, गेहूं गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज

एमओ मनोज कुमार झा ने सुखेत पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानदार मछधी निवासी प्रियंका कुमारी के खिलाफ चावल एवं गेहूं की कालाबाजारी एवं गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

झंझारपुर. एसडीएम कुमार गौरव के निर्देश पर एमओ मनोज कुमार झा ने सुखेत पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानदार मछधी निवासी प्रियंका कुमारी के खिलाफ चावल एवं गेहूं की कालाबाजारी एवं गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि 4 सितंबर को एसडीओ ने उक्त दुकानदार के दुकान की जांच विभागीय एप के माध्यम से की थी. जिसमें स्टाक में चावल की मात्रा 80.98 क्विंटल एवं गेहूं की मात्रा 20.57 क्विंटल कम पाया गया. जिसे एसडीएम ने प्रथम दृष्टया विक्रेता द्वारा गबन किए जाने मामला माना. जिसके बाद एसडीएम ने एमओ को 11 सितंबर को लिखित उक्त डीलर पर प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा. एमओ मनोज कुमार झा ने एसडीओ के निर्देश के अनुपालन में थाना को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन