नौकरी का झांसा देकर 19 लाख रुपये की ठगी में तीन पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 9:36 PM
थाना क्षेत्र के बसैठ चानपुरा गांव निवासी गोविंद कुमार मिश्र ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र के बसैठ चानपुरा गांव निवासी गोविंद कुमार मिश्र ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें बिस्फी थाना के सिमरी गांव निवासी गगन मिश्र, दीपक मिश्र व राधाकांत मिश्र को आरोपित किया है. प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी राधाकांत मिश्र ने उनसे कहा कि उनका पुत्र गगन मिश्र पहुंच वाला व्यक्ति है. उनके पिता नौकरी से रिटायर्ड कर चुके हैं. रुपये खर्च करेंगे तो नौकरी मिल जायेगी. इस बात पर उन्हें 19 लाख रुपए दे दिये. रुपये देने के बाद वे काफी समय से टालमटोल करते रहे. पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










