Madhubani News : सेविकाओं ने गांव-गांव जाकर मतदान करने के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सेविकाओं ने गांव-गांव जाकर मतदान करने के लिए किया जागरूक

विधानसभा चुनाव के लिए रघौली पंचायत के बूथ संख्या 178, 179, 180 पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. विधानसभा चुनाव के लिए रघौली पंचायत के बूथ संख्या 178, 179, 180 पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नेतृत्व महिला पर्यवेक्षक पूजा कुमारी ने किया. मौके पर रघौली, चहुटा व सादुल्लापुर पंचायत की सभी सेविका व सहायिकाओं ने भाग लिया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि विशेष अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका और सहायिकाओं ने गांव-गांव जाकर रंगोली बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया. रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के महत्व और मताधिकार के प्रयोग के प्रेरणा दी जाती. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलायी गयी. जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि वह स्वयं मतदान करेंगे. प्रत्येक नागरिक को भय मुक्त वातावरण मे अपने मताधिकार प्रयोग करना चाहिए. इस अवसर पर सेक्टर पदाधिकारी अमिताभ कुमार दास, बीएलओ प्रमोद कुमार शर्मा, मनीष कुमार गर्ग, रामकुमार बालक सहित सभी सेविका उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन