Madhubani News : मूल्यांकन सह शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित हुई परीक्षा
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 9:58 PM
प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रारंभिक विद्यालयों में कदाचार मुक्त माहौल में कक्षा 1 से 8 तक की अर्ध वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन सह शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित मूल्यांकन एवं सुझात्मक परीक्षा ली गई.
बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रारंभिक विद्यालयों में कदाचार मुक्त माहौल में कक्षा 1 से 8 तक की अर्ध वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन सह शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित मूल्यांकन एवं सुझात्मक परीक्षा ली गई. जिसमें नियमितता, समयबद्धता के साथ सहयोग की प्रवृत्ति में अच्छा व्यवहार, छात्र छात्रों के प्रति व्यवहार पर आधारित थी. वहीं वर्ग में सक्रियता, प्रश्न पूछने, भाषण, स्वच्छता, बाढ़, भूकंप, अग्नि से संबंधित, यातायात, भाषण, वाद विवाद एवं तर्कशीलता पर बच्चों की परीक्षा ली गई. खेलकूद के तहत दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कावड़ी, फुटबॉल, वॉलीबॉल जैसे आधारित पर सहभागिता की जांच की गई. साफ सफाई, गीत संगीत की परीक्षा दिया. नेतृत्व क्षमता के तहत मीना मंच, बाल संसद के सदस्य के भूमिका के संबंध में चर्चा की गई. वही सृजनात्मकता के तहत विद्यालय कारखाना, वैज्ञानिक उपकरण, आसपास के अनुप्रयोग्य सामग्रियों द्वारा बनाए गए वस्तुओं कलात्मक पर भी परीक्षा ली गई. परीक्षा सौ अंकों की थी. बीपीआरओ सह बीईओ शेखर कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. सातवीं कक्षा की गणित की परीक्षा अब 17 सितंबर को होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










