Madhubani News : कॉलेज की शैक्षिक उन्नति सामूहिक प्रयास से संभव : प्राचार्य

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 06 Aug 2025 10:29 PM

विज्ञापन

डीबी कॉलेज में सोमवार को नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. धर्मराज राम की अध्यक्षता में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक हुई.

विज्ञापन

जयनगर. डीबी कॉलेज में सोमवार को नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. धर्मराज राम की अध्यक्षता में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक हुई. वहीं, प्राचार्य डॉ. धर्मराज राम ने महाविद्यालय के शैक्षिक और समग्र विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की शैक्षिक उन्नति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिसे हम सभी के सामूहिक प्रयास और समर्पण से ही संभव बना सकते हैं. बैठक में मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. संजय पासवान ने कहा कि विभाग महाविद्यालय के उत्थान के लिए प्राचार्य के कदम से कदम मिलाकर चलने को दृढ़ संकल्पित है. वहीं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बुद्धदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय को नयी दिशा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन