Madhubani News : इ -टेलीकंसल्टेंसी में जिले को मिला सूबे में पांचवां स्थान

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पिछले गुरुवार को आयोजित इ-टेलीकंसल्टेंसी स्पेशल ड्राइव में जिला सूबे में पांचवां स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन

मधुबनी.

पिछले गुरुवार को आयोजित इ-टेलीकंसल्टेंसी स्पेशल ड्राइव में जिला सूबे में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. इ-टेलीकंसल्टेंसी स्पेशल ड्राइव में 2614 मरीजों का ऑनलाइन उपचार किया गया. निर्धारित लक्ष्य के एवज में 120 प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया. इसमें स्पोक के माध्यम से सीएचओ योगेश कुमार रहिका 95 मरीजों, सीएचओ दयानंद 72 सीएचओ अरेर 56, भैरवा सीएचओ राकेश ने 47 मरीजों को परामर्श दिया. वहीं, हब के माध्यम से हरलाखी के डॉ. विजय कुमार ने 254 मरीज, बेनीपट्टी के डॉ. गोविंद मिश्रा ने 201, अनुराधा कुमारी ने 70 मरीजों का इ टेलीकंसल्टेशन किया.

सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा है कि डीएम अरविंद कुमार ने निर्देश पर सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को ई-टेलीकंसल्टेंसी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. डीएम के निर्देश के आलोक में चिकित्सकों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया है. ताकि अधिक से अधिक लोग चिकित्सकीय सहायता का लाभ उठाकर स्वस्थ रह सकें. सीएस ने कहा कि सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा रही है. इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में ई- टेलीमेडिसिन की सुविधा दी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई-संजीवनी जरिये टेलीमेडिसिन से चिकित्सीय परामर्श मुहैया कराई जा रही है.

वरदान साबित हो रही है इ-टेलीकंस्लटेंसी

सिविल सर्जन ने कहा कि गुरुवार को जिले में ऑनलाइन माध्यम से जिले के 2614 मरीजों को चिकत्सकीय परामर्श दिया गया. मरीजों को ऑनलाइन उचित परामर्श भी दिया गया. टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से घर बैठे समस्याओं का समाधान आसानी से संभव होता है. ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जाती है. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह वरदान साबित हो रही है.

टेलीमेडिसिन से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के चेहरे पर मुस्कान

जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप कुमार ने कहा कि ई-टेलीमेडिसिन के माध्यम से सभी 404 स्पोक्स पर आने वाले मरीजों को 32 हब के माध्यम से चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ तत्काल दवाएं दी जाती है. इस सुविधा से अब घर बैठे ही मरीजों के कई प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है. इससे उनके चेहरों पर खुशी देखी जा रही है. ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने से दूर-दराज के मरीजों को काफी हद तक लाभ मिल रहा है. इसके माध्यम से प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उचित परामर्श दिया जाता है. इसके साथ ही दवा की उपलब्धता से मरीजों को काफी राहत मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन