Madhubani News : डॉ. धरनीधर दास की मनीं पुण्यतिथि

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के सिमरा गांव स्थित डॉ. धरनीधर दास उर्फ प्रोफेसर दास बाबू की प्रथम पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर मनायी गयी.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड के सिमरा गांव स्थित डॉ. धरनीधर दास उर्फ प्रोफेसर दास बाबू की प्रथम पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर मनायी गयी. समारोह में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई. उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र लाल दास ने कहा कि धरनीधर बाबू जीवन पर्यंत समाजसेवा से जुड़े रहे. सिमरा गांव में चित्रगुप्त मंदिर और प्रतिमा स्थापित की. वे जहानाबाद के एसएस कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक और मनोवैज्ञानिक विभाग के अध्यक्ष रह चुके थे. पिछले वर्ष 100 वर्ष की उम्र में उनका निधन अपने पैतृक निवास स्थान सिमरा में हो गया था. पुण्यतिथि समारोह में शशि शेखर दास, हिमांशु शेखर दास, गोपाल चंद्र दास, राघवेंद्र लाल दास, निवेदिता दास, शीला दास, उषा रानी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन