डा. मिनाक्षी को राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार, महेंद्र मलंगिया को मिला साहित्य अकादमी

शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में मधुबनी जिला का धाक बरकरार रहा.
मधुबनी . शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में मधुबनी जिला का धाक बरकरार रहा. साल 2024 में भी शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में लोगों को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिये चुना गया. इसमें साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध साहित्यकार महेंद्र मलंगिया तो शिक्षा लिये शिवगंगा बालिका स्कूल की शिक्षिका डा. मीनाक्षी कुमारी को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया. इसके साथ ही जिला मे अब तक साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त विद्वानों की संख्या बढ़कर 23 हो गयी है. डा. मीनाक्षी ने नाम किया रौशन
शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका डॉ मिनाक्षी कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार मिला. उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला. डॉ कुमारी शिक्षा जगत में काफी सराहनीय कार्य कर रही हैं. वे हमेशा छात्रों के लिए काम करती रही है. पढ़ाई के अलावा वो बच्चों को अन्य विधाओं में संगीत, खेल, सामाजिक कार्य जैसे विधाओं में भी सीख देती रहती है.
महेंद्र मलंगिया को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार
इस वर्ष मथिली साहित्य के चर्चित नाटककार, रंगकर्म के क्षेत्र में अतुलनीय काम करने वाले महेंद्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘’प्रबंध संग्रह’’ के लिए दिया जाएगा. प्रबंध संग्रह में महेंद्र मलंगिया की 19 आलेख संग्रहित है. वे मलंगिया गांव के निवासी हैं. वे मैथिली के अलावे हिंदी, अंग्रेजी और नेपाली भाषा के अच्छे जानकार हैं. उन्होंने नेपाल के जनकपुर के एक स्कूल में शिक्षक थे. मैथिली के सुपरिचित नाटककार महेंद्र मलंगिया रंग निर्देशक व मैलोरंग के संस्थापक अध्यक्ष हैं. उन्हें नेपाल में भी एक दर्जन से अधिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
अब तक साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त लोगों की सूची
साहित्यकार का नाम
1. पं. यशोधर झा : 1966
2. उपेंद्रनाथ झा व्यास : 1969
3. तंत्रनाथ झा : 1979
4. चंद्रनाथ मिश्र : 1983
5. डॉ. सुभद्र झा : 1986
6. कांचीनाथ झा : 1989
7. डॉ. भीमनाथ झा : 1992
8. गोविंद झा : 1993
9. गंगेश गुंजन : 1994
10. डॉ. जयमंत मिश्र : 1995
11.जीवकांत : 1998
12. नीरजा रेणु : 2003
14.विवेकानंद ठाकुर : 2005
15. विभूति आनंद : 2006
16. मंत्रेश्वर झा : 2008
17. मनमोहन झा : 2009
18. उदयचंद्र झा : 2011
19.श्याम दरिहरे : 2016
20. कमलकांत झा : 2020
21. जगदीश प्रसाद : 2021
22. अजित आजाद : 2022
23. महेंद्र मलंगिया : 2024
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




