Madhubani News : पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए डीआइजी ने स्थल का लिया जायजा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के विदेश्वर स्थान के समीप 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिए डीआइजी स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना क्षेत्र के विदेश्वर स्थान के समीप 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिए डीआइजी स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही एसपी एवं अन्य अधिकारी के साथ समीक्षा की. कई आवश्यक निर्देश दिये. डीआइजी स्वप्ना गौतम मेश्राम सभा स्थल का मुआयना, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की तैयारी के लिए एसपी योगेंद्र कुमार से जानकारी ली. इस दौरान सभा स्थल, डी-एरिया, आने-जाने वाले मार्ग, बैरिकेडिंग, हेलीपैड एवं अन्य स्थलों की समीक्षा की. समीक्षोपरांत ग्राउंड लेवलिंग, वैरिकेडिंग, चरित्र सत्यापन, कंट्रोल रूम, फायर फाईटर, बल प्रतिनियुक्ति, रिहर्सल, ब्रीफिंग एवं अन्य कतिपय बिंदुओं पर अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिये. कार्यक्रम स्थल का पैदल चलकर मुआयना किया. आइबीएससी के पदाधिकारी व कर्मी के साथ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभा स्थल के निकटवर्ती थानाध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन