Madhubani News : भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दीप गांव में नौ दिवसीय भागवत कथा वाचन से संपूर्ण गांव का वातावरण भक्तिमय बना है.

विज्ञापन

झंझारपुर. दीप गांव में नौ दिवसीय भागवत कथा वाचन से संपूर्ण गांव का वातावरण भक्तिमय बना है. कथा वाचक व्यास पंडित विनोद मिश्रा ने कहा कि नौ दिवसीय नवदुर्गा श्रीमद् देवी भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी दुख दूर होते हैं. कहा कि मातृ देवो भव. वेदों में यही कहा गया है कि कोई भी संतान जन्म लेने के बाद सर्वप्रथम अपनी मां के गोद से ही संसार का दर्शन करता है. कलयुग में भी सबसे ज्यादा प्रधानता देवी मां भगवती का ही है. जिसके कारण यह नौ दिवसीय देवी मां भगवती का आयोजन होने से संपूर्ण इलाके में और संपूर्ण विश्व में कल्याण का संदेश जाता है. आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. वाचन के मुख्य जजमान पंडित रघुवीर झा उनकी धर्मपत्नी गायत्री देवी एवं आचार्य श्रीकांत मिश्रा व अभिनव मिश्रा शामिल है. कथा वाचन में प्रकाश झा, विकास झा, भगवान झा, श्याम झा, आनंद कुमार झा, शिवकुमार झा, गौरव कुमार झा सहित संपूर्ण ग्रामीण का सहयोग मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन