Madhubani News : इंद्र पूजनोत्सव में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : इंद्र पूजनोत्सव में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

ऐश्वर्य के देवता इंद्र वैदिक देवी-देवताओं में सर्वोपरि स्थान के अधिकारी हैं. देवराज इंद्र भक्तों के रक्षक, सहायक एवं मित्र होते हैं.

विज्ञापन

मधुबनी. ऐश्वर्य के देवता इंद्र वैदिक देवी-देवताओं में सर्वोपरि स्थान के अधिकारी हैं. देवराज इंद्र भक्तों के रक्षक, सहायक एवं मित्र होते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान इंद्र पराक्रम के साथ-साथ वर्षा के देवता हैं. सूड़ी स्कूल परिसर में देवराज इंद्र पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. शहर सहित आसपास के गांव के श्रद्धालु यहां देवराज इंद्र का दर्शन करने आ रहे हैं. कमेटी के अध्यक्ष पंकज कारक, सचिव शंभू पंजियार एवं मेला प्रभारी पिंटू राय ने कहा है कि सूड़ी स्कूल परिसर में पूजा का यह 60 वां वर्ष है. कोलकाता के मीना बाजार महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस बार जॉइंट व्हील, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, नाव झूला का आनंद लेने में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. पूरे मेले का सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. पूजा के सफल संचालन में अध्यक्ष पंकज कारक, सचिव शंभु पंजियार, मेला प्रभारी पिंटू राय, समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कारक, उप सचिव नवीन कारक, प्रणय प्रभाकर, पवन कारक, ओम कारक, शंभू कारक, विद्याभूषण कारक, तरुण कारक, राजेश कारक, दीपक कारक, विष्णु कारक, अरुण कारक, ललन पंजियार, नवीन कारक सहित पूजा समिति के पदाधिकारी व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूजनोत्सव की सफलता में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन