संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत

छरापट्टी गांव में एक महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में होने का मामला सामने आया है
बिस्फी. थाना क्षेत्र के छरापट्टी गांव में एक महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतका पारिवारिक कलह के कारण मंगलवार की रात्रि अपने ससुराल छार्रापट्टी गांव में गले से फंदा लगा अपनी जीवन जीवनलाल खत्म कर लिया. सुबह जब उसके ससुराल वालों ने देखा तो लोगो को सूचना दी. लोगो ने बिस्फी पुलिस सहित उसके पिता को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर बिस्फी पुलिस पंहुच शव को अपने कब्जे कर घटना की जांच में जुट गई. जानकारी के अनुसार मृतका प्रीति की शादी हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार ग्राम छर्रापट्टी निवासी हेमंत दास के पुत्र इंद्रजीत कुमार के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि उसके सास सहित उसके ससुराल वालों के साथ संबध खराब होते चला गया. जिस कारण उसने अपने जीवनकाल खत्म कर लिया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




