Madhubani News : दस वर्षीय बालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में दस वर्षीय बालक की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका शव मिला.

विज्ञापन

खजौली. थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में दस वर्षीय बालक की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका शव मिला. मृतक की पहचान कन्हौली निवासी बिनोद सहनी का पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई. लोगों में मौत को लेकर आत्महत्या व साजिश के तहत हत्या की बातें भी सामने आ रही है. घटना के संबंध में मृतक सूरज की मां ने बताया कि पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं. अपनी दो पुत्री व एक पुत्र सूरज सहनी के साथ खजौली बाजार स्थित किराए के मकान में रहकर मजदूरी करके बचों को भरण पोषण कर रही थीं. शनिवार की शाम अपने मालिक के घर में खाना बनाने गयी थी. इसी बीच घर में पुत्र के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने की सूचना लोगों ने दी. जब अपने किराए की घर पर पहुंची तो पुत्र को ओढ़नी से फंदा पर झूलते दिखा. पुत्र को लेकर वह अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मां ने अपने सगे संबंधी को बुलाकर शव का दाह संस्कार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन