Madhubani News : अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 10:42 PM
बिहार क्राइम न्यूज
Madhubani News : थाना क्षेत्र के एनएच 27 स्थित खोपा चौक पर बीते शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी.
Madhubani News : फुलपरास. थाना क्षेत्र के एनएच 27 स्थित खोपा चौक पर बीते शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बेलमोहन गांव निवासी भोला पासवान (54) के रूप में हुई है.
Madhubani News : मृतक के परिजन को सरकारी सहायता देने की मांग
मिली जानकारी के अनुसार साइकिल सवार सड़क पार कर अपने घर बेलमोहन गांव जा रहे थे. उसी दौरान एनएच 27 पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच एनएच 27 को जाम कर मृतक के परिजन को सरकारी सहायता देने की मांग करने लगे.
Madhubani News in Hindi : click here
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच दुर्घटना का जायजा लिया. आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए सदर मधुबनी भेज दिया है. भोला पासवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है.
Also Read : Madhubani News : राइस मील खाद गोदाम से भारी मात्रा विदेशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










