ePaper

साइबर अपराधियों ने सात एटीएम में की टेपरिंग, एटीएम में खराबी

Updated at : 05 Mar 2020 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने सात एटीएम में की टेपरिंग, एटीएम में खराबी

साइबर क्राइम की नजर जिले के एटीएम पर है. वे आसानी से उपभोक्ताओं के खाते से पैसे निकाल सकें इसके लिये नये नये तरीके इजाद कर रहे हैं.

विज्ञापन

मधुबनी : साइबर क्राइम की नजर जिले के एटीएम पर है. वे आसानी से उपभोक्ताओं के खाते से पैसे निकाल सकें इसके लिये नये नये तरीके इजाद कर रहे हैं. हाल ही में जिले के सात एटीएम को इन साइबर अपराधियों ने एटीएम का टेपरिंग करने की कोशिश की है. जिस कारण ये सात एटीएम खराब हो गये हैं और बैंक प्रबंधन ने इन एटीएम को बंद कर दिया है. बैंक प्रबंधन अब इन खराब एटीएम को ठीक करने में जुटा है.

बैंक प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार साईबर अपराधी एटीएम मशीन के कार्ड रीडिंग का टेंपरिंग करना शुरू कर दिया है. इससे ग्राहकों का एटीएम का क्लोनिंग करना आसान हो जाता है. और बैंक के खाता धारक जो एटीएम से रुपये की निकासी करने जाते है. वे धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं.

अब तक सात एटीएम को कर दिया खराब

जिला मुख्यालय सहित दूर दराज के एसबीआई के सात एटीएम में अपराधियों द्वारा एटीएम के कार्ड रीडर का टेंपरिंग कर खराब किया जा चुका है. चैनल मैनेजर श्री दास ने बताया कि जिला में आउट साइड एजेंसी द्वारा संचालित सात एटीएम का टेंपरिंग हो चुका है. जिसे फिलहाल बंद कर एटीएम मशीन को ही ठीक कराया जा रहा है.

टेंपरिंग किये गये एटीएम किये गये बंद

चैनल मैनेजर एसबीआई सुधीर कुमार दास ने बताया कि जिन सात एटीएम को टेंपरिंग कर खराब किया गया है. उन्हें फिलहाल बंद किया जा चुका है. यह टेंपरिंग की घटना जिला में एक फरवरी के बाद से हुई है. उन्होंने लोगों को भी सचेत करते हुए कहा कि एटीएम के कार्ड रीडर में थोड़ा भी टूटा या कुछ अलग तरह से दिखाई दे तो उसमें एटीएम कार्ड को नहीं डालें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन