सिविल सर्जन से अभद्रता के विरोध में डॉक्टरों का एक्शन, ओपीडी सेवा रही ठप
बाबूबरही: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी का बहिष्कार करते चिकित्सा
अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई हिंसा और अभद्र व्यवहार के विरोध में बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार कर दिया है. इससे दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
Madhubani News: बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई हिंसात्मक घटना और अभद्र व्यवहार के विरोध में बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया. इसके कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को बिना उपचार कराए वापस लौटना पड़ा.
आपके शहर में
Babubarhi News: ओपीडी बंद रहने से मरीजों को हुई परेशानी
ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आए महिला, पुरुष और बच्चों सहित कई मरीजों को इलाज नहीं मिल सका. अस्पताल पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा. अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ भी देखने को मिली.
इमरजेंसी सेवा रही चालू
चिकित्सकों ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के बावजूद आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया गया. इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का उपचार किया गया, लेकिन ओपीडी बंद रहने के कारण नियमित मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं कराई गई.
चिकित्सकों ने जताया विरोध
चिकित्सकों ने कहा कि अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई हिंसात्मक घटना और अभद्र व्यवहार के विरोध में यह सांकेतिक आंदोलन किया गया है. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढ़ें:झंझारपुर: मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित, जारी हुआ शैक्षणिक कैलेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए