अपराधियों ने बाइक सवार से झपटा मोबाइल

एन एच 27 पर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक बाइक सवार के पॉकेट से उसका मोबाइल झटक कर फुलपरास की ओर भाग खड़ा हुआ.
झंझारपुर. अड़रिया संग्राम थाना के पिपरौलिया के समीप एन एच 27 पर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक बाइक सवार के पॉकेट से उसका मोबाइल झटक कर फुलपरास की ओर भाग खड़ा हुआ. पीड़ित फुलपरास थाना के बेलमोहन गांव का स्व. गुणानंद ठाकुर का पुत्र जयचन्द्र ठाकुर है. वे झंझारपुर से अपने गांव जा रहे थे. घटना शुक्रवार संध्या करीब पांच बजे की है. पीड़ित ने स्वयं इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वे थाना पर सूचना देने जा रहे हैं. थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि सूचना नहीं थी वे तुरंत इसकी जानकारी लेते हैं और कार्रवाई करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










