Madhubani News : विधायक अरुण शंकर प्रसाद के मंत्री बनने पर दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विधायक अरुण शंकर प्रसाद के मंत्री बनने पर दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, मधुबनी के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद को हार्दिक बधाई दी.

विज्ञापन

मधुबनी. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, मधुबनी के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद को हार्दिक बधाई दी. मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि अरुण शंकर प्रसाद जैसे अनुभवी, ईमानदार नेता का मंत्री बनना जिले ही नहीं बल्कि पूरे मिथिलांचल के लिए गर्व की बात है. उनके नेतृत्व से पर्यटन विभाग में विकास की नयी गति मिलेगी और युवाओं के लिए सकारात्मक अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री पद पर रहते हुए अरुण शंकर प्रसाद प्रदेश के जनहित की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे और संगठन के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान करेंगे. इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह और ऊर्जा का नया संचार हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन