Madhubani News : एसएसबी व पुलिस की कार्रवाई में ब्राउन शुगर, हथियार सहित कई सामान जब्त, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : एसएसबी व पुलिस की कार्रवाई में ब्राउन शुगर, हथियार सहित कई सामान जब्त, दो गिरफ्तार

भारत – नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है.

विज्ञापन

बासोपट्टी. भारत – नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. महीनाथपुर गांव के वार्ड संख्या-07 में दीपक साह एवं राहुल साह अपने घर में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार किये जाने की जानकारी मिली. इसके बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी. 48वीं वाहिनी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के निर्देशन में विशेष छापेमारी टीम गठित की. जिसमें एसएसबी उप कमाडेंट विवेक ओझा, निरीक्षक भगवान सहाय मीणा सहित 10 अन्य जवान सम्मिलित थे. साथ ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार, सीओ विकास कुमार, एसएसबी अधिकारी ने समन्वय स्थापित कर टीम बनायी. मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ ने दीपक साह के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर व एक कट्टा (कंट्री मेड हथियार) बरामद हुआ. इस दौरान दीपक साहु एवं राहुल साह को पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में आरोपियों दीपक साह व राहुल साह ने बताया कि वे गंगौर निवासी अविनाश शुक्ल से ब्राउन शुगर खरीदते हैं. बरामद हथियार नेपाल से लाया था. जिसके नाम की जानकारी उन्हें नहीं है. प्राथमिक जांच में यह भी पाया गया कि दीपक साह पूर्व में महीनाथपुर चैक पोस्ट पर एसएस जवानों के साथ हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी है. इस मामले में बासोपट्टी थाने को सुपूर्द कर दिया गया है. कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया है कि सीमावर्ती क्षेत्र में नशा व अवैध हथियारों की तस्करी पर सशस्त्र सीमा बल की पैनी नजर है. किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी टीम में एसएसबी का नेतृत्व कर रहे उप कमाडेंट विवेक ओझा,निरीक्षक भगवान सहाय मीणा,थानाध्यक्ष,सीओ सहित एसएसबी के कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन