Madhubani News : झंझारपुर के सात केंद्र पर शांतिपूर्ण हुई बीपीएससी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : झंझारपुर के सात केंद्र पर शांतिपूर्ण हुई बीपीएससी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में बनाये गये सभी सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई.

विज्ञापन

झंझारपुर. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में बनाये गये सभी सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई. परीक्षा के संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 प्रभावी था. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को सघन जांच से गुजरना पड़ा. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए एसडीएम कुमार गौरव व एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. परीक्षा अपने निर्धारित समय 12 मध्याह्न से 02 बजे अपराह्न तक आयोजित की गयी. परीक्षा में कुल 3072 परीक्षार्थी को शामिल होना था, जिसमें 1434 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसमें कुल 1938 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. जीवछ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 600 में 385 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. वहीं, बीएन झा डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल में 300 में 190, एमएन झा डीएवी स्कूल में 480 मे 173, प्लस टू लक्ष्मी पार्वती उच्च विद्यालय में 360 में 219, डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल झंझारपुर आरएस में 396 में 263, केजरीवाल उच्च विद्यालय में 396 मे 244, ललित नारायण जनता कॉलेज में 540 में 330 परीक्षा में छात्र शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन