Madhubani News : पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से कर रहा विकास : सम्राट

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को पीएम का होने वाले कार्यक्रम के लिए समीक्षा करने रविवार को पहुंचे.

विज्ञापन

झंझारपुर.

सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को पीएम का होने वाले कार्यक्रम के लिए समीक्षा करने रविवार को पहुंचे. हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर लैंड कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वहां मंच, लोगों की बैठने की व्यवस्था, पानी आदि सुविधाओं से अवगत हुए. वे कार्यक्रम स्थल का पैदल भी जायजा किया लिया और अधिकारों को आवश्यक निर्देश दिए. जर्मन हैंगर निर्माण कर रहे एजेंसी के प्रतिनिधि से भी वार्ता की.

होटल में अधिकारी व सांसद, विधायक के साथ की बैठक

कार्यक्रम स्थल के बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला द ग्रेट मिथिला होटल पहुंचा. जहां पहले जिले के चयनित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की. उन्होंने डीएम, एसपी से कार्यक्रम के बाबत पूरी जानकारी ली और कार्यक्रम से पूर्व त्रुटि को सुधार लेने का निर्देश दिया. उसके बाद एनडीए गठबंधन के सांसद व विधायकों के साथ भी बैठक कर कार्यक्रम में लोगों की संख्या एवं उनके देखभाल के बाबत जानकारी ली और जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों की सुविधा को लेकर विधायक एवं सांसदों को तत्पर रहने को कहा.

हर बूथ से कम से कम दो सौ लोग जुटेंगे तब लक्ष्य की होगी प्राप्ति: उपमुख्यमंत्री

जिला कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं को पंचायत, गांव एवं बूथों स्तर पर कम से कम 200 लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए कार्यकर्ताओं कमर कस लेने को कहा. कहा कि हर एक घर में जाकर न्योता देना है. और उस दिन कार्यकर्ता बस में लोगों को बिठाकर कार्यक्रम स्थल पर लाएंगे. उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि आपकी ताकत ही भाजपा व एनडीए की सरकार को है. यही सरकार बिहार को बदलने का काम किया है. फोरलेन सड़क देने का काम अटल बिहारी वाजपेई ने किया. इससे लोगों को काफी आसानी हुई है. नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का आज दृश्य ही बदल गया है. दरभंगा में एयरपोर्ट व एम्स जैसे बड़े-बड़े संस्था को स्थापित करने का काम किया गया है. सिलीगुड़ी से एक्सप्रेस हाईवे बन रही है. इसमें 37000 करोड़ में 36000 करोड़ बिहार में खर्च किए जाएंगे. 20 वर्षों में सड़क बिजली रोजगार देने का काम सरकार द्वारा की गई है. डीएमसीएच में 1700 बेड का नया अस्पताल बनाने का काम नीतीश कुमार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है. यहां के लोग सपने में भी मेडिकल कॉलेज की बात नहीं सोच सकते थे, लेकिन नीतीश कुमार एवं नरेंद्र मोदी की सोच से आज झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम को भी निर्माण करने की पहल सरकार करेगी. उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि 10:00 बजे तक अपना सीट का ग्रहण कर लेंगे. 10:30 बजे पीएम मंच पर पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि मां जानकी जिस बोली में बोलती थी, उसी भाषा में भी संविधान को प्रिंट कराया गया है. लोगों से अपील किया कि राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर बधाई देने के लिए न्योता देने के लिए वह यहां पर पहुंचे हैं. बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रचार रथ को भाजपा झंडा दिखाकर रवाना किया. मौके पर कार्यक्रम संयोजक नीतिन नवीन, पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, ललन मंडल, शिवेश राम, पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी, सत्यनारायण अग्रवाल, उपेंद्र यादव, भरत चौधरी, संदीप दास, विजय राउत, रज्जो देवी, जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, पंकज चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन