Madhubani News : कालीपुर गांव में वोट बहिष्कार के निर्णय के बाद बीडीओ ने ब्रह्मपुरा बथनाहा पंचायत का किया दौरा
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 10:21 PM
बूथ की दूरी को लेकर ग्रामीणों के विरोध व प्रभात खबर में 7 नवंबर को प्रकाशित “बूथ दूर रहने पर वोट बहिष्कार का निर्णय” शीर्षक खबर का असर अब दिखने लगा है.
घोघरडीहा. बूथ की दूरी को लेकर ग्रामीणों के विरोध व प्रभात खबर में 7 नवंबर को प्रकाशित “बूथ दूर रहने पर वोट बहिष्कार का निर्णय” शीर्षक खबर का असर अब दिखने लगा है. खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को बीडीओ विकास कुमार व सीओ शशांक सौरव ने ब्रह्मपुरा बथनाहा पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित कालीपुर गांव का दौरा किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मतदान केंद्र की दूरी व पहुंच मार्ग की समस्या पर चर्चा की. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि आगामी चुनाव में बूथ को कालीपुर गांव में ही स्थापित करने के लिए पहल की जाएगी. दौरे के दौरान पंचायत सचिव दीनबंधु कुमार और घूरन महतो भी मौजूद थे. ग्रामीणों ने बताया कि इस वार्ड के करीब आठ सौ मतदाताओं को मतदान के लिए परसा उत्तरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय धनखोईर (बूथ संख्या 133 एवं 134) पर जाना पड़ता है. कालीपुर और धनखोइर के बीच कोई सीधा सड़क संपर्क नहीं है. दोनों गांवों के बीच भूतही बलान नदी की कई धाराएं बहती हैं. जिस कारण ग्रामीणों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए इस्लामपुर–किसनीपट्टी–परसा मार्ग से होकर लगभग साढ़े आठ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. ग्रामीणों ने कहा कि यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है और बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ था. हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और आश्वासन देने से लोगों में अब उम्मीद जगी है कि आगामी चुनाव से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










