बाइक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 10:16 PM
थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा नहर के पास अपनी पुत्री के लिए आम लेकर जा रहे बुजुर्ग की ठोकर लगने से मौत हो गई.
बासोपट्टी. थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा नहर के पास अपनी पुत्री के लिए आम लेकर जा रहे बुजुर्ग की ठोकर लगने से मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार अपना संतुलन खो कर साइकिल सवार बुजुर्ग से जा टकराया. बुजुर्ग को सड़क पर गिरते ही उनके सिर से खून निकलने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, कंचन कुमार सिंह, पुअनि गौरव कुमार, अलीशा सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को पुलिस गाड़ी में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजन को दिया. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. मृतक व्यक्ति की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत सिराही गांव निवासी रामलोचन मुखिया 65 वर्ष के रूप में की गई है. अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक आम लेकर अपनी पुत्री के घर अरेर थाना क्षेत्र के नगवास गांव जा रहा था. तभी कलुआही के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










