Madhubani News : डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण का आयोजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल, झंझरपुर आरएस के प्राथमिक स्तर के लिए इंग्लिश पोएम रेसिटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

झंझारपुर. डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल, झंझरपुर आरएस के प्राथमिक स्तर के लिए इंग्लिश पोएम रेसिटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें कक्षा एक से पांच तक के छात्रों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के विजेता कक्षा एक से शुद्धांशु कुमार, कक्षा दो से काव्या, कक्षा तीन से शिवांशी कुमारी, कक्षा चार से युवांशि कुमारी और कक्षा पांच से अनिश चुना गया. विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मिश्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मिश्रा ने कहा कि जीवन में उन्नति करने के लिए मेहनत करना बहुत आवश्यक है तथा मेहनत करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण करना भी बहुत जरुरी है. जिससे बच्चे जीवन की ऊचाइयों को छू सकते हैं. इस मौके पर विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को से कहा कि जीवन में सफल होने के लिए संस्कार, कार्य के प्रति समर्पण एवं नियमित अध्यापन होना जरूरी है. शैक्षणिक निदेशक श्री सुमन शेखर झा ने सभी पुरस्कृत बच्चे को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे अपने इस कार्यशैली को अपने जीवन में नियमित रूप से कायम रखें जिससे उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद ने भी सभी पुरस्कृत बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन