Madhubani News : बैडमिंटन में चैंपियन बने आदित्य व सौम्या

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Nov 2025 10:00 PM

विज्ञापन

बिहार राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन एवं जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में शनिवार को नगर भवन में दो दिवसीय हंड्रेड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन एवं जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में शनिवार को नगर भवन में दो दिवसीय हंड्रेड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. चैंपियनशिप का उद्घाटन अपर समाहर्ता मुकेश रंजन एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने किया. इस अवसर पर मुकेश रंजन ने कहा कि छोटे बच्चों ही भविष्य के खिलाड़ी होते हैं और अगर उनको इसी उम्र से तराशा जाए तो बिहार राष्ट्रीय नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम करेगा. अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने खेल के तकनीकी कौशल के साथ खानपान एवं डाइट के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी. मधुबनी जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सुरेश बरोलिया ने कहा कि दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर 9 एवं अंडर 11 के मधुबनी जिले के लगभग 100 से ज्यादा बालक बालिका भाग ले रहे हैं. चुने हुए चयनित बच्चों दिनांक 27 से 29 नवंबर तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस अवसर पर एमभीआई मृत्युंजय सिंह वरीय बैडमिंटन खिलाड़ी दिलीप कुमार अजय धारी सिंह मुख्य रेफरी सुभाष कुमार आदित्य धनराज राहुल शंकर अन्य लोग उपस्थित थे. प्रतियोगिता में शुक्रवार को सभी प्री क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले खेले गए जिसमें पुरुष एकल अंडर 9 के स्पर्धा में आश्रम पब्लिक स्कूल के उपनिषद चौधरी, पोल स्टार के कौटिल्य राज, इंडियन पब्लिक स्कूल के सूर्यांशु कुमार पासवान और विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर के उमंग झा ने सेमीफाइनल में जगह बनायी. बालिका एकल अंडर 9 के स्पर्धा में विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर की अक्षिता, रीजनल सेकेंडरी स्कूल की काव्य सिंह, विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर की भव्या कुमारी और इंडियन पब्लिक स्कूल की दिव्या यादव ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. पुरूष एकल अंडर 11 के स्पर्धा में डॉन बोस्को के दीपक राज, विवेकानंद मिशन विद्यापीठ सीनियर के आयुष कुमार, डॉन बोस्को के आदित्य कुमार और डॉन बोस्को के सावन कुमार मंडल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई.बालिका एकल अंडर 11 के स्पर्धा में इंडियन पब्लिक स्कूल की समीक्षा कुमारी, सुप्रिया रानी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल की मिली कुमारी और इंडियन पब्लिक स्कूल की सौम्या श्री ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. शनिवार को अंडर 9 और अंडर 11 वर्ग के बालक और बालिका के 16 प्रतियोगी ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला. प्रतियोगिता के समापन पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन कुमार, मोटरयान निरीक्षक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं एलआईसी के विकाश पदाधिकारी दिलीप कुमार झा ने सभी विजयी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी. प्रतियोगिता का राज्यस्तरीय चरण में 27 एवं 28 नवंबर को पटना में आयोजित होगा. जिसके विजेता, उपविजेता एवं सभी सेमीफाइनलिस्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे. शनिवार को दूसरे दिन अंडर-9 में आईपीएस स्कूल की दिव्या यादव विजेता रहे उन्होंने रीजनल सेकेंडरी स्कूल की काव्या सिंह को हराया .अंडर-9 बॉयज में रीजनल सेकेंडरी स्कूल की कौटिल्य अर्पण विजेता रही. उन्होंने वीएम जूनियर स्कूल की उमंग झा को हराया. अंडर 11 गर्ल्स में सेंट्रल पब्लिक स्कूल की मिली कुमारी विजेता रही. उन्होंने आईपीएस की समीक्षा कुमारी को हराया. अंडर 11 बॉयज में डॉन बॉस्को स्कूल के सावन कुमार मंडल विजेता रहे. उन्होंने डॉन बॉस्को स्कूल के ही दीपक राज को हराया. प्रतियोगिता के अवसर पर एमभीआई मृत्युंजय सिंह, वरीय रेफरी सुभाष कुमार, वरीय खिलाड़ी आदित्य धनराज, राहुल शंकर पंजियार, हेमंती कुमारी, पीयूष कुमार, यशवर्धन, राजवंश, आशिफ, अभिनव सहित ने अन्य उपस्थित लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार एवं गौशाला कमिटी मधुबनी के सचिव संजीव कुमार ने उपस्थित होकर बच्चों की हौसला अफजाई की. मंच संचालन सुनील ठाकुर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन