दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप

पूर्वी वार्ड सात में गुरुवार को 19 वर्षीय नवविवाहिता महिला प्रीति कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी.
बासोपट्टी. पूर्वी वार्ड सात में गुरुवार को 19 वर्षीय नवविवाहिता महिला प्रीति कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना को लेकर मृतका के पिता राम लखन दास ने थाने में आवेदन दिया है. मृतका का मायके बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर गांव में है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना पर एसआइ मधु कुमार सिंह, कंचन सिंह, पीएसआइ प्रिया कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने महिला के शव उसके घर के बिस्तर से बरामद किया है. मृतका के परिजन ने बताया कि करीब छह माह पूर्व बासोपट्टी पूर्वी वार्ड सात निवासी बुझावन दास के पुत्र राजू कुमार दास के साथ उसकी शादी हुई थी. जिसके बाद खुशहाल जीवन महिला अपने ससुराल में जी रही थी. मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करके हत्या करने का आरोप लगाया है. महिला के शरीर में चोट के भी निशान थे. परिजनों का आरोप है कि पति ने उसकी हत्या की है. घटनास्थल पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ थी. घटनास्थल पर महिला के मायके से भी कई परिजन एवं कई ग्रामीण मौजूद थे. परिजनों ने बताया कि घटना से पूर्व भी कई बार सामाजिक समझौता दोनों पक्ष में हुआ था. गुरुवार को भी घटना से कुछ घंटे पहले महिला ने अपने मायके मोबाइल से बातचीत की थी. घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने जांच की मांग की है. शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले में पुलिस ने महिला के पति राजू कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










