Madhubani News : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के निए निकाली भव्य कलशयात्रा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के बरहा गांव स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए रविवार को 108 कन्याओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड के बरहा गांव स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए रविवार को 108 कन्याओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली. शिवशक्ति मंदिर परिसर स्थित पवित्र सरोवर से कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरकर बरहा गांव स्थित भैरव स्थान व ब्रह्म स्थान होते हुए विभिन्न टोले का परिभ्रमण करते हुए वापस शिवशक्ति मंदिर परिसर स्थित श्रीमदभागवत कथा आयोजन स्थल पर पहुंचीं. जहां आचार्यों ने कलश को स्थापित कराया. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म की जय हो, अर्धम का नाश हो के जयकारे लगाते भागवत कथा स्थल तक पहुंचे. 20 से 27 अप्रैल तक पंडित गोपाल शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा. 28 अप्रैल को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. इस संबंध में ग्रामीण कृष्णदेव ठाकुर, कमलेश्वर ठाकुर, अभयनाथ ठाकुर, विवेकानंद ठाकुर, चंद्रनाथ ठाकुर, मगनु झा, उपेंद्र यादव, हीरालाल यादव व राहुल कामत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन अपराह्न 3 से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. कथा के आयोजन से बरहा गांव में भक्ति व उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन