बिसनपुर व कवछुआ में सड़क नहीं
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Apr 2017 4:37 AM
विज्ञापन

आरसीसी पुल एवं सड़क के बिना हजारों की आबादी का जीवन बना नारकी मधेपुर : राज्य सरकार के पिछले दो पंचवर्षीय कार्यकाल में क्षेत्र का काफी विकास हुआ़ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत प्रखंड क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण हुआ़ विभिन्न नदियों पर कई पुल पुलिया […]
विज्ञापन
आरसीसी पुल एवं सड़क के बिना हजारों की आबादी का जीवन बना नारकी
मधेपुर : राज्य सरकार के पिछले दो पंचवर्षीय कार्यकाल में क्षेत्र का काफी विकास हुआ़ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत प्रखंड क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण हुआ़ विभिन्न नदियों पर कई पुल पुलिया बनी़ शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली में अपेक्षित सुधार हुआ, पर कोसी तटबंध के बीच बसी मटरस पंचायत के कवछुआ एवं बिसनपुर गांव के कोई चार हजार की आबादी को आवागमन की राहें आसान नही हो सकी़
इस गांव जाने के लिए कवछुआ गांव के समीप बलान नदी पर ना तो एक आरसीसी पुल का निर्माण हो सका और ना ही इस गांव के लोगों को पक्की सड़क ही नसीब हो सकी़ आलम यह है कि इन गांव के हजारों की आबादी को सालोंभर आवागमन की सुविधा कठिन बनी रहती है़ इस गांव की सड़कों का हाल ऐसा कि वाहनों का चलना तो दूर पांव पैदल चलना भी कठिन बना हुआ है़ बरसात के माह तो सड़क की स्थित इस कदर बदहाल हो जाती है कि गांव के लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर बन जाता है़ बिसनपुर गांव के श्याम यादव, राम बाबू यादव आदि बताते हैं कि इस गांव में आज भी चार पहिया वाहनों का पहुंच संभव नहीं है़
बाइक व साइकिल का भी इस सड़क पर चलना दूभर बना रहता है़ बरसात माह को छोड़कर अन्य माह में भी एक आध बारिश हो जाने पर सड़क की स्थित बदहाल हो जाती है तथा लोगों को पांव पैदल चलना भी कठिन बन जाता है़. कवछुआ गांव के रियासत, मो. इसराईल बिसनपुर गांव के अशोक यादव, बद्री नारायण यादव आदि बताते हैं बाढ़ व बरसात के माह गांव वालों की जिंदगी भगवान भरोसे रहती है़ सर्पदंश पीड़ित व गर्भवती महिलाओं को ससमय अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं हो पाता है ,आलम यह होता है कि प्रतिवर्ष कई लोगों की मौत ईलाज के अभाव में हो जाती है .गांव के लोगों का कहना है कि वर्षों से कवछुआ गांव के समीप बलान नदी पर आरसीसी पुल एवं पक्की सड़क की मांग की जाती रही है ,पर इस दिशा में किसी के द्वारा कदम नहीं उठाया गया़ हालांकि गांव में विगत चार पांच साल पूर्व बिजली की पहुंच हुई ग़ांव के लोगों को उम्मीद जगी कि अब गांव में पक्की सड़क का निर्माण संभव हो सकेगा़ लेकिन आज तक इस दिशा में किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया जा सका है़ इस बाबत फुलपरास के विधायक गुलजार देवी ने बताया कि मुजौलिया चौक से भाया कवछुआ होते हुए बिसनपुर गांव तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संर्पक पथ के तहत आरसी सी पुल के साथ सड़क की अनुशंसा उनके द्वारा की जा चुकी है़ विभाग के द्वारा इस सड़क का डीपीआर तैयार किया ता रहा है़तत्पश्चात प्राक्लन व टेंडर की प्रकिया कर सड़क का निर्माण किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










