44 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण

Updated at :31 Mar 2017 4:57 AM
विज्ञापन
44 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण

मधुबनी : जिला स्तरीय कार्यालय की तरह ही अब पंचायतों में भी पंचायत सरकार भवन पूर्णतया हाईटेक होगा. पंचायत सरकार भवन का निर्माण जहां लाखों रुपये खर्च किया जा रहा है. वहीं भवनों के साज-सज्जा में भी कई लाख रुपये खर्च कर उसे अत्याधुनिक रूप दिया जा रहा है. इसके तहत जिले में 44 पंचायत […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिला स्तरीय कार्यालय की तरह ही अब पंचायतों में भी पंचायत सरकार भवन पूर्णतया हाईटेक होगा. पंचायत सरकार भवन का निर्माण जहां लाखों रुपये खर्च किया जा रहा है. वहीं भवनों के साज-सज्जा में भी कई लाख रुपये खर्च कर उसे अत्याधुनिक रूप दिया जा रहा है. इसके तहत जिले में 44 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है.

जिसके पूर्ण होने की सूचना सरकार को भेज दिया गया है.

जिला में 67 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2014 से शुरू किया गया है. जिसके तहत एक पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए 88 लाख रुपये की राशि दी गई है. वही प्रत्येक भवन के डेकोरेशन मद में 5 लाख रुपये राशि का आवंटन किया गया है. जिसके निकासी व व्यय पदाधिकारी उपविकास आयुक्त बनाये गये है.
इस योजना के तहत पूर्ण रूप से निर्मित पंचायत सरकार भवन की सूची विभाग को उपलब्ध करा दी गई है. पंचायत सरकार भवन सभी सुविधाओं से युक्त होगा.
अरविंद कुमार झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन