साजिश में पप्पू यादव को फंसाया गया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Mar 2017 2:16 AM
विज्ञापन

मनोनीत. ब्रिज किशोर बने जाप के जिलाध्यक्ष, सरकार का विरोध सड़क से संसद तक करेंगे मधुबनी : ब्रिज किशोर यादव को जन अधिकार पार्टी (लो) का मधुबनी जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश सचिव पूनम गोइत ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा का पत्र जिसमें ब्रिज किशोर यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की […]
विज्ञापन
मनोनीत. ब्रिज किशोर बने जाप के जिलाध्यक्ष, सरकार का विरोध सड़क से संसद तक करेंगे
मधुबनी : ब्रिज किशोर यादव को जन अधिकार पार्टी (लो) का मधुबनी जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश सचिव पूनम गोइत ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा का पत्र जिसमें ब्रिज किशोर यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की बात कहीं है, जिलाध्यक्ष ब्रिज किशोर यादव ने स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बिहार सरकार के द्वारा साजीश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कर सांसद पप्पू यादव को फंसाया गया है. इसका जन अधिकार पार्टी विरोध करती है.
बुधवार को पार्टी द्वारा पूरे बिहार में काला दिवस मनाया गया है. श्री यादव ने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निर्ममता पूर्वक लाठी चार्ज करना यह दर्शाता है कि नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव के गठबंधन की सरकार का पतन शुरू हो गया है. श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार सांसद पप्पू यादव की हत्या करवाना चाहता है.
हम राज्य सरकार का विरोध सड़क से संसद तक करेंगे. प्रदेश सचिव पूनम गोईत ने कहा कि जिला ने नए जोश के साथ के संगठन का विस्तार होगा. वहीं सांसद के गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जाप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पूनम गोईत, राजकुमार यादव हरलाखी प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रनारायण यादव, प्रियरंजन, शंभू कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, उमेश यादव, सहित दर्जनों जाय कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










