हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास

मधुबनी : त्वरित न्यायालय प्रथम विनय कुमार सिंह के न्यायालय में हत्या के मामले में सजा के विंदु पर मंगलवार को सुनवाई हुई. दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद न्यायालय ने दोषी अभियुक्त बाबूबरही थाना क्षेत्र के भटचौरा निवासी राजदेव सहनी व ढोढाई सहनी एवं लदनियां थाना क्षेत्र के पथराही निवासी शिव शंकर सहनी […]
मधुबनी : त्वरित न्यायालय प्रथम विनय कुमार सिंह के न्यायालय में हत्या के मामले में सजा के विंदु पर मंगलवार को सुनवाई हुई. दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद न्यायालय ने दोषी अभियुक्त बाबूबरही थाना क्षेत्र के भटचौरा निवासी राजदेव सहनी व ढोढाई सहनी एवं लदनियां थाना क्षेत्र के पथराही निवासी शिव शंकर सहनी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है.
वहीं साथ ही प्रत्येक को दस दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर 6 महीना अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक मिथिलेश कुमार झा ने बहस करते हुए न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी. वहीं बचाव पक्ष से अधिवक्ता सूर्य कांत मिश्र व शिव शंकर राय ने बहस किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










