कैटोला डाकाकांड का अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के कैटोला गांव में साल 2015 के 14 नवंबर में दिनेश मंडल के घर में हुए डकैती मामले में शामिल एक अपराधी को नगर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत शनिवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी सुमित कुमार,उर्फ सुजीत कुमार को पुलिस ने सप्ता गांव से […]
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के कैटोला गांव में साल 2015 के 14 नवंबर में दिनेश मंडल के घर में हुए डकैती मामले में शामिल एक अपराधी को नगर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत शनिवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी सुमित कुमार,उर्फ सुजीत कुमार को पुलिस ने सप्ता गांव से गिरफ्तार किया. सुजित कुमार खजौली थाना के दोस्तपुर गांव का निवासी है. नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया है कि अवर निरीक्षक व कांड के अनुसंधानक रविंद्र प्रसाद, रामानंद सिंह व राजेश्वर प्रसाद ने उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया. इस अपराधी की तलाश पुलिस को नवंबर 2015 से थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










