जला ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर उग्र प्रदर्शन

Updated at :26 Mar 2017 3:17 AM
विज्ञापन
जला ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर उग्र प्रदर्शन

चनपटिया : प्रखंड के बनकट पुरैना के पासी टोला महादलित बस्ती में जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर प्रखंड मुख्यालय के विद्युत कार्यालय पर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में वार्ड सदस्य फुलमहम्मद अंसारी, मदन चौधरी, जगदीन मियां, रहीम अंसारी, मुन्ना चौधरी, अजय चौधरी, सुनील चौधरी, रतनमोहन चौधरी, मनेजर चौधरी, शंभू चौधरी आदि ग्रामीण […]

विज्ञापन

चनपटिया : प्रखंड के बनकट पुरैना के पासी टोला महादलित बस्ती में जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर प्रखंड मुख्यालय के विद्युत कार्यालय पर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में वार्ड सदस्य फुलमहम्मद अंसारी, मदन चौधरी, जगदीन मियां, रहीम अंसारी, मुन्ना चौधरी, अजय चौधरी, सुनील चौधरी, रतनमोहन चौधरी, मनेजर चौधरी, शंभू चौधरी आदि ग्रामीण मुख्य रहे. इनका आरोप था कि दिसंबर 2016 में ही इनके गांव का ट्रांसफार्मर जल गया.

इसकी लिखित सूचना विद्युत विभाग के जेई को दी गयी. परंतु करीब चार माह बीत जाने के बाद भी उक्त ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका. इस कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. पूरे चाह माह तक पदाधिकारी नीम बेहोशी में रहे. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाकपा अंचल सचिव जगन्नाथ यादव ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर उक्त ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे बाध्य होकर चरणबद्ध आंदोलन आरंभ होगा. इसकी सारी जवाबदेही विद्युत विभाग की होगी. इस संबंध में कनीय अभियंता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही विभाग को लिखा गया है.

अगले सप्ताह में ट्रांसफार्मर हर हाल में लगा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन