आक्रोश. लाठीचार्ज के विरोध में सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

घोघरडीहा : समान काम के बदले समान वेतन देने की अपनी पुरानी मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई द्वारा राज्य संघ के आह्वान पर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में शिक्षकों नें टावर चौक के समीप मुख्यमंत्री नीतीश […]
घोघरडीहा : समान काम के बदले समान वेतन देने की अपनी पुरानी मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई द्वारा राज्य संघ के आह्वान पर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में शिक्षकों नें टावर चौक के समीप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षामंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम में रंजीत राय रमण,प्रमोद कुमार यादव, ललीता कुमारी, रमणजी पासवान,अरुण यादव,
अमरनाथ मंडल, नीलम कुमारी, अनीता देवी, श्रवण यादव, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, बद्री यादव, उमेश कुमार, रोहित रमण, विवेक कुमार, मुनेश्वर सिंह, जीतेंद्र झा, जवाहर प्रसाद, शिवलाल यादव, ओम प्रकाश मंडल, रंजीत कुमार, राघव मिश्रा, जीतेन्द्र कुमार मंडल, ऋषिकेश सिंह, ओमप्रकाश उमेश, गोपाल राय, सत्यनारायण मंडल, सुशीला कुमारी, उषा कुमारी, इन्दु कुमारी सहित संघ से जुड़े काफी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया. खाजेडीह :लदनियां प्रखंड कार्यालय के सामने बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के लदनियां इकाई द्वारा लाल बिहारी प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया.
मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला सचिव ओम प्रकाश यादव ने कहा कि 27 मार्च से हो रहे मूल्यांकन कार्य को भी हमलोग बहिष्कार करने का निर्णय लिया है . फिर भी सरकार नहीं मानी तो हमलोग विद्यालय में तालाबंदी करेंगे. मौके पर सभा को धीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, मो. एहतशाम,मो कैफी, ब्रह्मदेव साह, उदय कुमार, इफ्तेखार,विजय साह,हैदर अली, नूतन, रेखा कुमारी, अल्पना, ममता कुमारी, मिश्री लाल राम, विमल कुमार, हैदर परवेज, आरिफ, दिलीप, दिनेश, मनोज, राम सुफल मंडल, हाशिम अंसारी,समेत कई शिक्षको ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










