शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated at :08 Mar 2017 4:47 AM
विज्ञापन
शराब तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी/जयनगर : जयनगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान 300 एमएल के 360 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं तीन तस्कर भागने में सफल रहे. जयनगर थाना परिसर में डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि बाइक से गश्ती कर रहे पुलिस ने बांध के समीप से एक तस्कर समेत […]

विज्ञापन

मधुबनी/जयनगर : जयनगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान 300 एमएल के 360 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं तीन तस्कर भागने में सफल रहे.

जयनगर थाना परिसर में डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि बाइक से गश्ती कर रहे पुलिस ने बांध के समीप से एक तस्कर समेत चार बोरा में रखे नेपाली देशी शराब को जब्त किया. पुलिस को देखते ही तीन तस्कर अपने बोरा को वहीं छोड़कर भागने में सफल रही. गिरफ्तार तस्कर देवधा थाना क्षेत्र के पीठवाटोल निवासी शत्रुघ्न मुखिया है.
डीएसपी ने कहा चार बोरा में 300 एमएल के 360 बोतल नेपाली बरामद किया गया.डीएसपी ने बताया कि जयनगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं एवं होली पर्व के मद्देनजर नेपाली शराब के तस्करी के रोकथाम को लेकर बाइक से पुलिस को गश्ती करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन