पुजारी को बंधक बना मूर्ति की चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Mar 2017 6:04 AM
विज्ञापन

मधुबनी : धनहा थाना की दौनाहा पंचायती स्थित भपसानाला के पास अवस्थित राधा कृष्ण मंदिर से राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गयी है. रविवार की रात्रि चोरों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर मूर्ति चुरा लिया. रविवार की रात्रि मंदिर के पुजारी राम जतन दास अपने मंदिर स्थित आवास में सो रहे थे.तब […]
विज्ञापन
मधुबनी : धनहा थाना की दौनाहा पंचायती स्थित भपसानाला के पास अवस्थित राधा कृष्ण मंदिर से राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गयी है. रविवार की रात्रि चोरों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर मूर्ति चुरा लिया.
रविवार की रात्रि मंदिर के पुजारी राम जतन दास अपने मंदिर स्थित आवास में सो रहे थे.तब तक कुछ लोग उनके पास आ धमके और उनके ऊपर टार्च की रोशनी डाल कर बंधक बना लिया. इन लोगों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हल्ला करोगे तो जान से मार देंगे.इसके बाद मंदिर में रखे लाखों रुपए की राधे और कृष्ण की मूर्ति अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली.
पुजारी ने कहा कि राधा कृष्ण की मूर्ति 100 वर्ष पूरानी थी.उन्होंने बताया कि राधा की मूर्ति 20 किलो वजन की पीतल की बनी हुई थी.जबकि कृष्ण की मूर्ति कोई कीमती पत्थर धातु निर्मित थी.चोरों के द्वारा मूर्ति चोरी कर लेने के बाद पुजारी ने जब शोर गुल किया तो वहां अगल-बगल में सोए हुए लोग जगे और पुजारी को मुक्त कर मूर्ति की खोज में निकले. मंदिर के दक्षिण दिशा में कुछ दूर आगे जाने के बाद मूर्ति का मुकुट एवं कुंडल सड़क पर गिरा मिला.पुजारी का चश्मा भी चोरों के द्वारा वहीं पर फेंका पड़ा हुआ था. पुजारी ने बताया की मूर्ति चोरी की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है.समाचार लिखे जाने तक मूर्ति चोरी की घटना को लेकर गांव में काफी तनाव दिखाई पड़ रहा था.लोग मंदिर में बैठकर इसके बारे में जांच पड़ताल की योजना बना रहे थे.लेकिन मूर्ति चोरी के बारे में अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मूर्ति चोरी की कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
लेकिन मंदिर के पुजारी के द्वारा इसकी सूचना दी गई है.पुजारी के सूचना के आधार पर मूर्ति का खोज बीन जारी है.वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो शक के दायरे में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










