राजनगर में बैलगाड़ी से निकली बरात, सभी ने सराहा

राजनगर (मधुबनी) : बरहारा गांव के लालू मंडल की बारात जब बैलगाड़ी से तारापट्टी के लिए निकली, तो लोगों को दशकों पुरानी परंपरा याद आने लगी. कैसे बचपन में शादियों के लिए बैलगाड़ियों के अलावा कोई साधन नहीं था, लेकिन जमाना बदल गया है. अब शादियों में गाड़ियों का काफिला होता है. रंग-बिरंगी रोशनी के […]
राजनगर (मधुबनी) : बरहारा गांव के लालू मंडल की बारात जब बैलगाड़ी से तारापट्टी के लिए निकली, तो लोगों को दशकों पुरानी परंपरा याद आने लगी. कैसे बचपन में शादियों के लिए बैलगाड़ियों के अलावा कोई साधन नहीं था, लेकिन जमाना बदल गया है. अब शादियों में गाड़ियों का काफिला होता है. रंग-बिरंगी रोशनी के बीच डीजे की आवाज गूंजती है, लेकिन लालू मंडल ने अपनी शादी में कुछ अलग करने की सोची और कर दिखाया. बैलगाड़ियों से निकली बारात में खर्चा तो बचा ही. साथ ही पर्यावरण की भी रक्षा हुई, जिसने भी सुना वो प्रभावित हुये बिना नहीं रह पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










