शिक्षक नियोजन के लिए कैंप आज से

मधुबनीः वाटसन हाइस्कूल परिसर में 29 जनवरी को नगर परिषद जयनगर, नगर पंचायत जयनगर, घोघरडीहा और झंझारपुर का उच्च माध्यमिक हाइस्कूल परिसर में ही जिला परिषद शिक्षक नियोजन का कैंप लगेगा. इसी परिसर में नगर परिषद और तीनों नगर पंचायत का स्नातक एवं बेसिक ग्रेड के लिए होगा. तीन फरवरी को बासोपट्टी, कलुआही एवं खजाैली […]
मधुबनीः वाटसन हाइस्कूल परिसर में 29 जनवरी को नगर परिषद जयनगर, नगर पंचायत जयनगर, घोघरडीहा और झंझारपुर का उच्च माध्यमिक हाइस्कूल परिसर में ही जिला परिषद शिक्षक नियोजन का कैंप लगेगा.
इसी परिसर में नगर परिषद और तीनों नगर पंचायत का स्नातक एवं बेसिक ग्रेड के लिए होगा. तीन फरवरी को बासोपट्टी, कलुआही एवं खजाैली को छोड़ कर शेष 18 प्रखंडों के स्नातक ग्रेड का कक्षा 6 से 8 के लिए और कक्षा एक से पांच के लिए पांच फरवरी को प्रखंड शिक्षक के लिए कैंप लगेगा. प्रारंभिक शिक्षक नियोजन का कैंप वाटसन हाइस्कूल के साथ साथ वाटसन मध्य विद्यालय में भी लगेगा.
पंचायत शिक्षक नियोजन कैंप प्रखंड स्तर पर पंचायतों के नाम के वर्णमाला के अनुसार कक्षा एक से पांच के लिए 6 और 7 फरवरी 2014 को लगेगा. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने डीइओ को आदेश दिया है कि नियोजन कैंप की तैयारी समय से पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










