Madhubani News : पुलिस की कार्रवाई में 74 आरोपित गिरफ्तार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला पुलिस को पिछले 24 घंटे के अंदर जिले से विभिन्न मामले के 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

विज्ञापन

मधुबनी.

जिला पुलिस को पिछले 24 घंटे के अंदर जिले से विभिन्न मामले के 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. एसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार जिले में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में 26 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं शराब कांड में 3 , हत्या के प्रयास मामले के 4, हत्या कांड में 3, एनडी पीएस एक्ट में 4 एवं आर्म्स एक्ट एक्ट में 2 व अन्य कांड में 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 26 वारंट का निष्पादन भी किया गया. शराब तस्कर के विरूद्ध हुई कारवाई में 378.740 लीटर शराब बरामद हुआ है. साथ ही 675 बोतल कोडिन कफ सिरप भी बरामद की गई. वहीं पुलिस ने 23 वाहनों से 37 हजार रुपये जुर्माना भी वसूलं हैं. वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान 4 बाइक, एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 2 चार पहिया वाहन,एक मोबाइल बरामद हुई है.

पुलिस ने अपहृता को किया बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

मधेपुर.

भेजा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. घटना 21 अप्रैल की उस समय की बताई गई है, जब लड़की शौच के लिए घर से निकली थी. इस घटना की लेकर अपहृता की मां ने गांव के ही युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध के विरुद्ध गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. भेजा थाना के थानाध्यक्ष सूरज कुमार बताया कि शुक्रवार को अपहृता को भेजा चौक से बरामद कर लिया. वहीं अपहर्ता राजेंद्र मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बरामद अपहृता को मेडिकल जांच एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन