Madhubani News : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उद्योग के लिए स्वीकृत किया 7.24 करोड़

कृषि व सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग ऋण आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रणी जिला प्रबंधक के कार्यालय में शुक्रवार को कुटीर उद्योग की स्थापना के लिए ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
मधुबनी. कृषि व सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग ऋण आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रणी जिला प्रबंधक के कार्यालय में शुक्रवार को कुटीर उद्योग की स्थापना के लिए ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक गजेंद्र मोहन झा ने की. मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा थे. कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय मुंबई के निर्देश पर आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में जिला के 200 लाभुकों का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया. जिला में स्थापित कुल 20 सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधको द्वारा ऋण स्वीकृत किया गया. मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक गजेंद्र मोहन झा ने कहा कि जिले की 20 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया है. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह गव्य विकास, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड, पीएमईजीपी, पीएमएफएम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं अन्य कृषि एवं उद्योग के क्षेत्र में ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया. मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से आप सभी लाभार्थियों को सूक्ष्म एवं कुटीर उद्योग की स्थापना के लिए लोन दिया गया है. ताकि आप सभी लाभार्थियों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो सके. कार्यक्रम में 200 लोगों के बीच में 7 करोड़ 24 लाख 57 हजार रुपए की राशि स्वीकृत एवं वितरित की गयी. समारोह में जिला गव्य विकास पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, नाबार्ड के डीडीएम प्रशांत कुमार, जीविका के माइक्रोफाइनेंस मैनेजर दयानंद भारती एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 20 शाखाओं के शाखा प्रबंधक व लाभुक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




