बिहार में भी बनेगी भाजपा गंठबंधन की सरकार: मोदी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : बिहार में भी जब भाजपा गंठबंधन की सरकार बनेगी तभी बिहार का विकास हो सकेगा. केंद्र में जब भी एनडीए गंठबंधन की सरकार बनी है तब बिहार में नये महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत हुई है और बिहार विकास की ओर बढ़ा है. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील […]

विज्ञापन
मधुबनी : बिहार में भी जब भाजपा गंठबंधन की सरकार बनेगी तभी बिहार का विकास हो सकेगा. केंद्र में जब भी एनडीए गंठबंधन की सरकार बनी है तब बिहार में नये महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत हुई है और बिहार विकास की ओर बढ़ा है. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही.
श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर कैसी सरकार चला रहे हैं, यह समझ से परे हैं. उन्हें जनता को यह बताना होगा. जब नीतीश के साथ भाजपा थी, बिहार में विकास की चर्चाएं हो रही थी. भाजपा का साथ हटा विकास बंद हो चुका है. विगत दो साल में बिहार में एक भी पूंजी निवेश नहीं हो सका है. हर ओर भय व्याप्त है.
गया में पार्सल बम विस्फोट, नक्सली हमले में एक साथ 32 वाहनों को जलाना, डा. पंकज गुप्ता एवं उनकी पत्नी का अपहरण जैसी घटना यह साबित कर रही है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल ऊंचा हो चुका है और सरकार कुछ भी करने में असमर्थ है. श्री मोदी ने कहा कि जब से नीतीश का लालू प्रसाद यादव का साथ हो गया है, किसी भी योजना में बाहरी ठेकेदार, उद्योगपति अपना पूंजी निवेश नहीं कर पा रहे हैं.
आत्महत्या कर रहे किसान
उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार किसान विरोधी है. राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों की तरह अब बिहार के किसान भी आत्म हत्या करने लगे हैं. कहा कि सरकार धान अधिप्राप्ति योजना के लक्ष्य का 50 फीसदी भी धान नहीं खरीद सकी है. जिन किसानों ने धान बेचे हैं, उनके धान की कीमत नहीं मिल सकी है. ऐसे में किसानों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो चुका है. मजबूरन किसान आत्महत्या कर रहे हैं.
भाजपा ही लायेगी अच्छे दिन
श्री मोदी ने कहा कि बिहार में भाजपा के बिना अच्छे दिन नहीं आ सकते हैं. जब बिहार में भाजपा गंठबंधन की सरकार बनेगी तभी बिहार में विकास कार्य होगा और अच्छे दिन फिर से वापस आयेंगे. कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को जनता के सामने जवाब देना है.
जनता हर मुद्दे पर हिसाब मांगेगी. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, विधायक विनोद नारायण झा, रामदेव महतो अरुण शंकर प्रसाद, सुमन महासेठ, देवेंद्र प्रसाद यादव शंकर झा, जन्मेय सिंह, बेबी झा, राधा देवी, नागेंद्र राउत, विष्णु राउत, चंदन कुमारी, मनोज कुमार मुन्ना, अरुण झा, मुसाफिर यादव, सुनील मिर, किरण झा मौजूद थे.
अंधराठाढ़ी : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी डकैती कांड में मारे गये व्यवसायी स्व. बेचन गुप्ता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. श्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि बिहार में लूट, डकैती, हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज कायम हो गया है. उन्होंने कहा कि स्व. गुप्ता की हत्या व डकैती इसका ताजा उदाहरण है.
उन्होंने कहा कि अगर समय से पुलिस पहुंचती तो आज बेचन गुप्ता हमारे बीच होते. उन्होंने बढ़ते अपराधों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया. श्री मोदी ने कहा कि छह दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की विफलता सामने आ रही है. श्री मोदी ने कहा इस कांड से व्यापारी डरे सहमे हैं और उनमें दहशत व्याप्त है.
उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की. मालूम हो की श्री मोदी शुक्रवार को स्व. बेचन गुप्ता के पैतृक गांव पस्टन जाकर पीड़ित परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया और डकैती सह हत्याकांड के मामले में पूरी जानकारी ली. इस अवसर पर भाजपा के विधायक रामदेव महतो, अरविंद पूर्वे, अरुण शंकर प्रसाद के अलावे रामप्रीत पासवान, भोगेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार मिश्र, गणपति झा, पंकज चौधरी, संजय चौधरी, देव नारायण ठाकुर, अमोद मेहता, राम गुलाम भंडारी सहित दर्जनों अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन