सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : उग्रनाथ महादेव का पूजा कर वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. मृतिका की पहचान पंडौल प्रखंड क्षेत्र के पचाढी गांव निवासी चंद्रा देवी के रूप में की गयी है. घटना के बाबत लोगों ने बताया है कि चंद्रा देवी शनिवार को भवानीपुर में उग्रनाथ महादेव मंदिर […]

विज्ञापन
मधुबनी : उग्रनाथ महादेव का पूजा कर वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. मृतिका की पहचान पंडौल प्रखंड क्षेत्र के पचाढी गांव निवासी चंद्रा देवी के रूप में की गयी है.
घटना के बाबत लोगों ने बताया है कि चंद्रा देवी शनिवार को भवानीपुर में उग्रनाथ महादेव मंदिर पूजा करने गयी थी. वापस के दौरान भवानीपुर से कुछ आगे बढ़ते ही मोटरसाइकिल से गिर गयी. जिससे उनके सिर में चोट लग गयी. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन