देवधा में भूमि विवाद को लेकर किसान की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जयनगर (मधुबनी) : देवधा थाना क्षेत्र के उसराही गांव में सोमवार की रात आमा टोल निवासी 50 वर्षीय किसान रामखेलावन यादव की हत्या कर दी गयी. आरोपितों ने उनके ऊपर दबिया व फरसा से बेरहमी से प्रहार किया. घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है. घटना को लेकर मृतक के पुत्र अखिलेश […]
विज्ञापन
जयनगर (मधुबनी) : देवधा थाना क्षेत्र के उसराही गांव में सोमवार की रात आमा टोल निवासी 50 वर्षीय किसान रामखेलावन यादव की हत्या कर दी गयी. आरोपितों ने उनके ऊपर दबिया व फरसा से बेरहमी से प्रहार किया.
घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है. घटना को लेकर मृतक के पुत्र अखिलेश यादव के बयान पर देवधा थाने में चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
इसमें उसराही गांव के रहनेवाले राजेश कुमार बनरैत उर्फ बाबूसाहेब यादव, पवन बनरैत, शिव कुमार बनरैतव राकेश कुमार बनरैत को नामजद किया गया है. घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि विवादित भूमि पर सोमवार की रात अभियुक्त जबरन घर बना रहे थे. राम खेलावन की ओर से इसका विरोध किया गया. जिस पर आरोपितों ने दबिया व फरसा से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. देवधा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजन के हवाले कर दिया.
डीएसपी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की रात से ही छापेमारी शुरू कर दी गयी है. फिलहाल सभी अभियुक्त फरार हैं.
इधर, सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगलवार को गमगीन माहौल में मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. मृतक की विधवा व एकमात्र पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










