मदरसा के भवन में दरार, छात्रों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : जिला मुख्यालय स्थित मदरसा अहमदिया में पिछले दिनों कई बार आये भूकंप के झटके से मदरसा के भवन में दरार आयी है. इससे मदरसा में पढ़ाई कर रहे छात्र एवं मौलवी को हमेशा दुर्घटना की आशंका सताती रहती है. जिला मुख्यालय का यह मदरसा आवासीय है. यहां करीब 200 छात्र रहते हैं. मदरसा […]

विज्ञापन
मधुबनी : जिला मुख्यालय स्थित मदरसा अहमदिया में पिछले दिनों कई बार आये भूकंप के झटके से मदरसा के भवन में दरार आयी है. इससे मदरसा में पढ़ाई कर रहे छात्र एवं मौलवी को हमेशा दुर्घटना की आशंका सताती रहती है. जिला मुख्यालय का यह मदरसा आवासीय है.
यहां करीब 200 छात्र रहते हैं. मदरसा का भवन पुरानी होने के कारण यहां के छात्रों में हमेशा डर समाया रहता है. मदरसा के प्राचार्य मो आफाक रहमानी ने बताया कि जिस तरह यहां रूक रूक कर भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं और पड़ोसी देश नेपाल में भीषण तबाही मचा इसे देखते हुए यहां के छात्रों के बीच डर समा गया है. छात्रों एवं शिक्षकों को मदरसे का पुरानी भवन होने के कारण भवन के अंदर रहने में डर लगता है. कई छात्र तो रात को जगकर ही रात बिताते है.
विद्यालय के प्राचार्य होने के नाते मैं इससे प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिख कर अवगत करा दिया है. इस मदरसा में भवन मरम्मत की निहायत आवश्यकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन