बाढ़ पूर्व तैयारी को ले डीएम ने दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : सभी अंचलाधिकारी अपने अंचल के अंतर्गत संसाधनों की मैपिंग कर ले कि उनके अंचल में बाढ़ आपदा के दौरान क्या सब संसाधन उपलब्ध है. साथ ही इसका एक नक्शा भी तैयार करे. संभावित बाढ़ की स्थिति में अंचलाधिकारी विस्थापन के पुनर्वास की योजना बनावें कि विस्थापित को सुरक्षित स्थानों पर कैसे पुनर्वास देंगे. […]

विज्ञापन
मधुबनी : सभी अंचलाधिकारी अपने अंचल के अंतर्गत संसाधनों की मैपिंग कर ले कि उनके अंचल में बाढ़ आपदा के दौरान क्या सब संसाधन उपलब्ध है.
साथ ही इसका एक नक्शा भी तैयार करे. संभावित बाढ़ की स्थिति में अंचलाधिकारी विस्थापन के पुनर्वास की योजना बनावें कि विस्थापित को सुरक्षित स्थानों पर कैसे पुनर्वास देंगे. ये निर्देश जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक में सोमवार को समाहरणालय के सभागार में दिया.
डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के एसडीओ व संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश देते कहा कि तटबंधों का निरीक्षण पर 31 मई तक जिला को प्रतिवेदन समर्पित करें. होमगार्ड के कमांडेट को पूर्व की भांति तटबंधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होमगार्ड को दिये जाने का निर्देश दिया गया.
डीएम श्री सिंह ने बैठक में कहा कि प्रत्येक प्रखंड में हेलीपैड का स्थान चिह्न्ति कर रखें ताकि आपात की स्थिति में हेलीपैड का उपयोग किया जा सके. बाढ से पूर्व इस प्रकार की तैयारी आवश्यक है. जिससे संभावित बाढ़ के दौरान आसानी से राहत सामग्री लाया जा सके.
इसके साथ ही ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों की पहचान कर उनके नाम व मोबाइल नंबर की सूची बद्ध कर लेने का निर्देश दिया. उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि चूड़ा गुर के थोक विक्रेता व एमडीएम के रसोइया की सूची तैयार कर ले ताकि आपात स्थिति आने पर लोगों को खाना मुहैया कराया जा सके. प्रखंडों में सरकारी व प्राइवेट नाव का सत्यापन तथा कितने अतिरिक्त नाव की आवश्यकता होगी, इसका आकलन अंचलाधिकारी को करने का निर्देश दिया. वर्षापात के प्रतिदिन के लिए वर्षामापी यंत्र की मरम्मत कराने को कहा.
इसके साथ ही किसी भी स्थिति में तटबंधों में कटाव नहीं होनी को लेकर भी डीएम ने निर्देश दिये. इसके लिये सभी कार्यपालक अभियंताओं को अपने क्षेत्र में तटबंध की आवश्यक मरम्मति करा लेने को कहा.
बैठक में डीडीसी राज कुमार, अपर समाहर्ता मो शमीम, आपदा प्रभारी विनोद कुमार, सदर एसडीओ शाहिद परवेज, झंझारपुर, जयनगर, बेनीपट्टी, फुलपरास के एसडीओ, सभी अंचलों के सीओ व बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन